नईदिल्लीलीक्स… केंद्रीय वित्तमंत्री सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट पेश कर रही हैं। जानिये अब तक बजट में खास-खास।

वित्तमंत्री द्वारा बजट को इस साल होने वाले नौ राज्यों के विधानसभा चुनाव और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए भी महत्वपूर्ण है।
खास-खास
-आयकर छूट सीमा अब सात लाख रुपये की गई
विदेश से आने वाली चांदी से बनी चीजें महंगी।
-सोना, चांदी और हीरा महंगा हो जाएगा
साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ता
-गरीबों की मुफ्त अनाज योजना एक साल बढ़ी।
-पहचान पत्र के तौर पर पेनकार्ड को मान्यता।
डिजिटल लेनदेन के लिए पहचान के तौर पर आधार कार्ड को भी स्वीकार किया जाएगा।
-एकलव्य स्कूलों में 38,800 टीचर भर्ती होंगे।
-देश में 50 नये एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।
-पीएम आवास योजना का फंड बढ़ाया जाएगा।
नगर निगम अपने बांड को ला सकेंगे।
-सीवर की सफाई का काम मशीनों के ज़रिए किया जाए, इसके लिए ये काम 100 फ़ीसदी मशीनों से हो, ये कोशिश की जाएगी।
-लैब में बनाए जाने वाले डायमंड में नौकरियां पैदा होने की संभावना है। इस मामले में आयात पर निर्भरता कम करने के लिए रिसर्च के काम को बढ़ाया जाएगा।
-न्याय मिलने में देरी न हो इसके लिए ई-कोर्ट के लिए सात हज़ार करोड़ का आवंटन।
-ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम को पर्यावरण सुरक्षा क़ानून के तहत लाया जाएगा।
-पीएम प्रणाम नाम का नया कार्यक्रम शुरू किया जाएगा जिसके तहत कृत्रिम खाद की इस्तेमाल को कम कर नैचुरल खाद के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा।