लखनऊलीक्स… प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि पिछले पांच साल में यूपी ने नई पहचान बनाई है। यूपी में अब तक 32 लाख करोड़ निवेश के प्रस्ताव आए।

डंके की चोट पर खुद को बेहतर साबित किया
पीएम मोदी ने लखनऊमें ग्लोवल इन्वेस्टर समिट 2023 को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय यूपी बीमारू राज्य कहा जाता था, हर कोई यूपी से उम्मीद छोड़ चुका था लेकिन पांच-छह साल में प्रदेश ने अपनी नई पहचान बनाई है। डंके की चोट पर खुद को बेहतर साबित किया है।
छद्म समाजवाद ने पहुंचाया नुकसान- राजनाथ
समिट मे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि छद्म समाजवाद ने भारत के औद्योगीकरण को नुकसान पहुंचाया है।
32 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावः सीएम
सीएम योगी ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में अब तक 32 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। तीन दिन तक चलनेवाली समिट डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में हो रही है, जिसमें 16देशों की 340 कंपनियां शामिल हुई हैं।