नईदिल्लीलीक्स…कप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतक और रवींद्र जडेजा के डबल जादू से भारत की स्थिति मजबूत फिर भी भारत को बरतनी होगी सजगता।

रोहित का शतक, जडेजा ने बल्लेबाजी में भी दिखाया जौहर
भारत-आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के शानदार शतक 120 रन और रवींद्र जडेजा का गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में कप्तान के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
भारत को हासिल करनी होगी बड़ी बढ़त
भारत ने समाचार लिखे जाने तक सात विकेट पर 258 रन बना लिए थे। जडेजा 50, अक्षर पटेल पांच रन बनाकर खेल रहे थे। भारत को 82 रन की बढ़त प्राप्त हो चुकी थी। भारत को बड़ा करना होगा वरना चौथी पारी भारत को खेलनी है और इस पिच पर खेलना आसान नहीं होगा।
सूर्या और भरत अपने पहले टेस्ट में नहीं चले
भारत की पहली पारी में अश्विन 23, पुजारा 7, कोहली 12, पहले टेस्ट में डेब्यू करने वाले सूर्य कुमार यादव और विकेटकीपर केएस भरत आठ-आठ रन बनाकर आउट हुए।
मर्फी आस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज
आस्ट्रेलिया के टॉम मर्फी अब तक सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं। उन्होंने पांच विकेट लिए हैं, जबकि एक-एक विकेट लियोन और पैट कमिंस के हाथ लगा है।