आगरालीक्स…आगरा में इस हाउसिंग प्रोजेक्ट के 500 फ्लैट सील. बकायेदारी न चुकाने पर बिल्डर के खिलाफ एक्शन
आगरा के बिल्डर जितेंद्र मंगला पर सदर तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. रेरा की बकायेदारी पर बिल्डर जितेंद्र मंगला के स्वामित्व वाली शास्त्रीपुरम स्थित मंगलम निकेत के 500 फ्लैट को सील कर दिया गया है. बिल्डर पर रेरा की करीब 16.77 करोड़ रुपये की बकायेदारी है.
प्रेरणा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र मंगला पर रेरा की करोड़ों रुपये की बकायेदारी है. कई नोटिस के बावजूद बकायेदारी न चुकाने पर एसडीएम सदर परीक्षित खटाना के आदेश पर तहसील सदर की टीम ने शास्त्रीपुरम स्थित मंगलम निकेत प्रोजेकट में पहुंची. इस प्रोजेक्ट में करीब 550 फ्लेट हैं. कार्रवाई के दौरान विरोध को देखते हुए पुलिस फोर्स भी यहां पहुंंचा. तहसील सदर की टीम ने बिल्डर जितेंद्र मंगला के स्वामित्व में आने वाले यहां करीब 500 फ्लैट को सील कर दिया है.

यही नहीं तहसील सदर की टीम ने 4 फरवरी को भी नगला बूढ़ी स्थित मंगलम शिला और शास्त्रीपुरम स्थित मंगलव आधार में 90 फ्लैट सील किए थे. अगले सप्ताह में इन फ्लैट्स की नीलामी की जा रही है.