आगरालीक्स…आगरा में जी20 वीवीआईपी विजिट को लेकर रूट एडवाइजरी जारी. 3 दिन तक इस रूट पर न जाएं तो बेहतर रहेगा
आगरा में 10 फरवरी से 13 फरवरी तक जी-20 शिष्टमण्डल के कमिश्नरेट आगरा में आवगमन/ भ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर आगमन से प्रस्थान तक सुचारू यातायात व्यवस्था व जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत सुचारू यातायात प्रबन्धन के लिए रूट प्लान बनाया गया है. यातायात पुलिस द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवायजरी…

- 10 फरवरी से 13 फरवरी तक माल रोड, फतेहाबाद रोड (वीवीआईपी रूट) का प्रयोग करने से बचें व अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें.
- वीवीआईपी के भ्रमण के अवसर पर कुछ समय के लिए वीवीआईपी रूट पर यातायात डायवर्जन रहेगा. उस समय अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें.
- यातायात डायवर्जन की सूचना मैप्पल एप (मैप माई इंडिया) पर भी प्राप्त कर सकते हैं.
- असुविधा से बचने के लिए अपना वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें.