आगरालीक्स… आगरा में जी 20 देश के मेहमानों ने चाट के साथ ही ब्रज के खाने का आनंद लिया, मिटटी के बर्तनों में लजीज व्यंजन, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा में शुक्रवार को जी 20 देश के 125 मेहमान आगरा पहुंचे। यहां उन्हें होटल ताज कन्वेंशन और होटल ताज व्यू में ठहराया गया है। मेहमानों के लिए गाला डिनर रखा गया है, इसमें ब्रज का खाना और आगरा की चाट विशेष रही। इसके साथ ही मोटे अनाज के व्यंजन भी रखे गए।
व्यंजनों का लिया आनंद
सोबती चाट फैक्ट्री ने आगरा की चाट की अलग से स्टॉल लगाई। इसमें आगरा की मशहूर चाट को अलग ही अंदाज में मेहमानों को परोसा गया। पानी की टिककी और गोलगप्पे का भी खूब आनंद लिया। गाला डिनर में ब्रज का खाना विशेष रहा। दाल रोटी सब्जी चावल के साथ ही बाजरे की रोटी भी बनाई गई।