आगरालीक्स आगरा के पूर्व विधायक स्वर्गीय जगन प्रसाद गर्ग, के बेटे और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट जारी।

आगरा के नीरव निकुंज निवासी वित्त निगम यूपी से रिटायर धीरेंद्र सिंह ने कोर्ट में परिवाद पत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाए थे कि 2014 में स्वर्गीय जगन प्रसाद गर्ग मदिया कटरा रोड पर मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के सामने कॉलोनी बना रहे हैं, प्लाट खरीदने के लिए 13.50 लाख रुपये दिए। कुछ दिन बाद पता चला कि जहां कॉलोनी बननी है वहां उनका मुस्लिम समाज के लोगों से विवाद चल रहा है। उन्होंने अपने पैसे मांगे लेकिन वापस नहीं किए। 10 अप्रैल 2019 को विधायक जगन प्रसाद गर्ग का निधन हो गया। उनके बेटों से रुपये मांगे तो गालीगलौज की।
कुर्की वारंट जारी
धीरेंद्र सिंह ने एडवोकेट डॉ. अजित सिंह और मनोज कुमार के माध्यम से कोर्ट में परिवाद प्रस्तुत किया। जून 2022 में पूर्व विधायक के पुत्र वैभव गर्ग, सौरभ गर्ग और उनकी पत्नी लक्ष्मी के को मुकदमे के विचारण के लिए अदालत में तलब किया। कई बार प्रतिकूल आदेश पारित करने के बाद भी वे अदालत में प्रस्तुत नहीं हुए। इस मामले में कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं।