आगरालीक्स….आगरा में धूल भरी हवा चल रही हैं, इससे मरीजों की सांस उखड़ रही है। खांसते खांसते मरीज बेहाल हैं। जानें क्या करें।

आगरा में सुबह और रात में हवा चलने से सर्दी है और दोपहर में धूप निकल रही है। धूल भरी आंधी चलने से सर्दी जुकाम बुखार के साथ खांसी की परेशानी मरीजों को होने लगी है। जिन मरीजों को पहले से ही सांस की बीमारी है उनका खांसते खांसते बुरा हाल है। खांसते खांसते सांस फूल रही है।
ओपीडी में बढ़ रहे मरीज
मौसम बदलने से ओपीडी में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं, सर्दी जुकाम और गले में खराश की समस्या होने लगी है। कफ के साथ खांसी की समस्या हो रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के प्रो. नीरज यादव का कहना है कि बच्चों में वायरल संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है, मौसम बदल रहा है। इस मौसम में सावधानी बरतें। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखे, धूप निकलने पर कपड़े ना उतारे, हवा चलने से सर्दी कम नहीं हुई है।