आगरालीक्स …….आगरा में इंडियन आयल कारपोरेशन के टैंकर से डीजल चोरी करने के मामले में पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने जांच के बाद चौकी प्रभारी लाइन हाजिर।

आगरा में बेस्ट प्राइज, एत्मादपुर के पीछे इंडियन आयल कारपोरेशन का गोदाम है, गोदाप के पास टैंकर से डीजल चोरी करने की सूचना मिली थी। इस पर एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा के निर्देशन में टीम ने छापा मारा। पुलिस टीम केा मौके से एक टैंकर, 30 लीटर डीजल, खाली ड्रम,
आठ बाइक और 13 लोगों को अरेस्ट किया था।
चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
इस मामले में गोपनीय चांच कराई गई। इसमें सामने आया है कि पुलिस की संलिप्तता से डीजल चोरी का खेल चल रहा था। इस मामले में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने चौकी प्रभारी राकेश चौहान को लाइन हाजिर कर दिया है। अभी जांच चल रही है, जांच पूरी होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार को जांच कराने के निर्देश दिए हैं।