नईदिल्लीलीक्स… महिला टी-20 वर्ल्डकप में भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया। आगरा की दीप्ति शर्मा टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय।
भारत को शुरू में लगे झटके
वेस्टइंडीज की टीम ने छह विकेट पर 118 रन का स्कोर खड़ा किया था। भारत ने पावरप्ले में ही ओपनर स्मृति मंधाना को 32 रन के स्कोर को गंवा दिया। वह 10 रन बना सकी। इसके बाद आई बल्लेबाज जैमिमा रोड्रिग्स भी एक रना बनाकर आउट हो गईं। दो विकेट गिरने के बाद शैफाली वर्मा 28 रन बनाकर चलती बनी।
हरमनप्रीत कौर व ऋचा ने दिलाई जीत
पचास रन में टॉप आर्डर के तीन बल्लेबाज आउट होने से टीम पर दबाव आ गया लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने संभलकर खेलते हुए भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। कप्तान कौर 115 रन के स्कोर पर 33 रन बनाकर आउट हुई, जीत ऋचा ने दिला दी।
टी-20 में 100 विकेटलेने वाली पहली भारतीय
भारत की आज इस मैच में सबसे बड़ी सफलता दीप्ति शर्मा के टी-20 क्रिकेट में 100 विकेट प्राप्त कर की।
चहल और भुवनेशर भी अभी पीछे
टी-20 क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर 91 विकेट के साथ भारतीय गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल और तीसरे नंबर 90 विकेट साथ भुवनेश्वर कुमार हैं।