आगरालीक्स… आगरा में छात्र छात्राएं बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं, आज से विवि के आवासीय संस्थानों की सेमेस्टर परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में आज गणित का पेपर।

आगरा में 163 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है, मंगलवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल का गणित का पेपर है। 40 हजार छात्र गणित के पेपर में शामिल होंगे, नकल की रोकथाम के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से
आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों की सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा आवासीय संस्थान में बनाए गए केंद्रों पर ही होंगी।