आगरालीक्स …..आगरा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा युवक छत से कूदा, दो केंद्रों पर सीसीटीवी में दिखाई दी सामूहिक नकल।

आगरा में मंगलवार को यूपी बोर्ड में पहली पाली में गणित का पेपर था, भवानी सिंह इंटर कॉलेज, टेढ़ी बगिया में सुबह 8.45 बजे टीम निरीक्षण कर रही थी। प्रिंसिपल डॉ. सुनीता शर्मा का कहना है कि दूसरी मंजिल पर परीक्षा दे रहे एक छात्र का फोटो प्रवेश पत्र पर लगे फोटो से नहीं मिल रहा था, उसे कक्ष निरीक्षक बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए नीचे ले जाने लगे। उसने कक्ष निरीक्षक को धक्का मारा और पहली मंजिल से कूद गया।
भागते छात्र को पकड़ा
पुलिस और कर्मचारियों ने पहली मंजिल से कूदकर भागते फर्जी छात्र को पकड़ लिया। वह गौरव कुमार की जगह परीक्षा देने आया था।
सीसीटीवी से पकड़ी गई सामूहिक नकल
डीआईओएस कार्यालय में लगे सीसीटीवी से परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। दो केंद्रों पर नकल चल रही थी, ये सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।