आगरालीक्स….. आगरा में कल से डॉक्टरों की तीन नेशनल और इंटरनेशनल कांफ्रेंस हो रही हैं, इसमें देश विदेश के चिकित्सक शामिल होंगे।

सर्जन्स करेंगे पाइल्स, फिस्टुला की बीमारी पर मंथन
इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कोलोप्रोक्टोलॉजी आगरा चैप्टर, एसएन मेडिकल कॉलेज और सेलसा और सीआरएसए के साथ मिलकर कोलो प्रोक्टोलॉजी का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा जो 24-26 फरवरी को कलाकृति कल्चरल एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा. इससे पहले 23 फरवरी को तीन जगह मरीजों के आपरेशन किए जाएंगे। प्रशिक्षण दिया जाएगा।
चेस्ट एंड टीबी पर कार्यशाला
एसएन मेडिकल कालेज द्वारा 27 फरवरी से टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा नेशनल कार्यशाला आयोजित की जा रही है, इसमें सांस संबंधी बीमारियों के साथ ही टीबी की बीमारी पर विशेषज्ञ विचार विमर्श करेंगे। यह कार्यशाला एक मार्च तक चलेगी।
ईएनटी विशेषज्ञों की कार्यशाला
एसएन मेडिकल कॉलेज द्वारा ईएनटी विशेषज्ञों की यूपी की कार्यशाला तीन से पांच मार्च तक आयोजित की जा रही है।