Monday , 10 March 2025
Home आगरा First Electric Vehicle Corridor : EV Charging Station work start on Yamuna Expressway at Vrindavan #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

First Electric Vehicle Corridor : EV Charging Station work start on Yamuna Expressway at Vrindavan #agra

आगरालीक्स …देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल कॉरिडोर बन रहा है। आगरा में दो इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, पांच रुपये प्रति यूनिट होगा चार्जिंग शुल्क।

आगरा से नोएडा 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस वे पर देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसमें 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। आगरा में दो इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, मथुरा और नोएडा सीमा में चार चार इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इस तरह 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
हले इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का काम शुरू
यमुना एक्सप्रेस वे पर पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन वृन्दावन में बनाया जा रहा है। इसका काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा नोएडा में किलोमीटर 16, 35, मथुरा में 100 और 107, आगरा में 161 किलोमीटर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
100 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्ज करने की क्षमता
इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की क्षमता 100 इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करने की होगी। 5 रुपये प्रति यूनिट चार्ज प्रस्तावित किया गया है। नोडल अधिकारी तुलसीराम गुर्जर का कहना है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का काम वृन्दावन में शुरू हो चुका है।

Related Articles

आगरा

Agra News: An order has come to keep liquor and beer shops closed in Agra….#agranews

आगरालीक्स….आगरा में शराब—बियर की दुकानें बंद रखने का आ गया आदेश. सैन्य...

आगरा

Agra Weather: IMD’s yellow alert. Clouds may be there on March 14, stormy winds may also blow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली वाले दिन बिगड़ सकता है मौसम. आईएमडी का यलो...

टॉप न्यूज़

Holi 2025: Know the auspicious time of Holika Dahan. You can burn Holika at this time in the night…#agranews

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ समय जानिए. रात को इतने बजे कर सकते...

बिगलीक्स

DPL , Agra News : Doctors Masters win by 67 runs, Dr. Gaurav Sharma scores 175 runs on 65 ball#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में रविवार को चैंपियंस...

error: Content is protected !!