आगरालीक्स….. आगरा के दयालबाग में सत्संग के दौरान एक महिला ने चाकू से हमला बोला, महिला की अंगुली कटी, सुरक्षाकर्मियों पर फेंका पेट्रोल।

आगरा के थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार शाम को बहादुरपुर में सत्संग चल रहा था, आरोप है कि तभी अवध विहार निवासी रूही सत्संग में पहुंची, वह सत्संग में चाकलेट बेचने आती थी। रूही को सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया।
चाकू से हमले में महिला की दो अंगुलियां कटी
सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर रूही ने हंगामा किया, उसने चाकू निकाल लिया और चाकू से हमला कर दिया। इसमें बरखा नाम की महिला की दो अंगुलियां कट गईं। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो पेट्रोल निाकल लिया और पेट्रोल फेंका। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, इसके बाद वह भााग गई।
ये है मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि रूही सत्संग में चाकलेट बेचने आती थी, उसने सत्संग में चाकलेट बेचने की अनुमति मांगी थी लेकिन सत्संग सभा के पदाधिकारियों ने मना कर दिया था।सत्संग में नहीं आने के लिए नोटिस भी दिया था।