Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : IMA, Agra health Checkup Camp at Taj Mahotsav
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : IMA, Agra health Checkup Camp at Taj Mahotsav

135

आगरालीक्स …..आगरा में आईएमए ने हेल्प चेकअप कैंप में कहा कि मैदा, चीनी और नमक ज्यादा खाने से बच्चों से लेकर बुजुर्ग हो रहे बीमारी।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के निरंतर चल रहे मेडिकल कैंप के सातवें दिन रविवार का सचिव डॉ पंकज नगाइच ने बताया कि आईएमए के जन जागरूकता अभियान के तहत आज शिल्पग्राम में आगरा ओबस गायनी सोसाइटी की स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एवं न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ आगरा के न्यूरो सर्जन ने मेडिकल कैंप एवं जन जागरूकता अभियान चलाया। आज के शिविर का संध्याकाल में एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेखा गुप्ता ने सम्मिलित रूप से रिबन काटकर किया। डॉ प्रशांत गुप्ता ने भी जन जागरूकता अभियान में अपनी सहभागिता दिखाते हुए अधिक वसायुक्त ,चीनी, नमक एवं मैदा के भोजन और व्यायाम ना करने की वजह से बढ़ रही बीमारियों से जनता को अवगत कराया ।मोटे अनाज को अपने खाने में शामिल करने की सलाह भी दी। आइएमए के इस ऐतिहासिक चल रहे शिविर की भी प्रशंसा की।
दोपहर में न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ आगरा के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर अरविंद अग्रवाल एवं डॉ आलोक अग्रवाल ने कैंप में मिर्गी से संबंधित जानकारियां दी एवं पेंफलेट्स बाटे ।डॉ अरविंद अग्रवाल ने बताया की मिर्गी कोई छूत की बीमारी नहीं है, यह कोई मानसिक रोग नहीं है, यह मानसिक रूप से विकलांग होना भी नहीं है ।यह बीमारी सिर में चोट लगने से ,मस्तिष्क पर असर करने वाले संक्रमण से, स्ट्रोक से ,अल्जाइमर की बीमारी से एवं अनुषांगिक कारणों से होती है। डॉ आलोक अग्रवाल ने समझाया कि यदि किसी को मिर्गी का दौरा आए तो व्यक्ति को काबू करना चाहिए ,व्यक्ति के मुंह में कुछ नहीं रखना चाहिए, खाने पीने की कोई भी चीज नहीं देनी चाहिए एवं सी. पी. आर .करना चाहिए। प्रातः आगरा ऑब्सटेट्रिक गायनी सोसाइटी के चिकित्सकों ने कैंप में निशुल्क हीमोग्लोबिन की जांच ,शुगर की जांच करवाई एवं अनियमित महावारी व अन्य स्त्री रोगों के संबंध में परामर्श दिए। डॉक्टर पूनम यादव ,डॉ सुधा बंसल, डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल, डा उर्वशी वर्मा, डा गायत्री गुप्ता, डा अनुरंजन गुप्ता ,डॉक्टर अंजली सिंह डॉ भारती अग्रवाल, डॉ मुकेश अग्रवाल ने महिला संबंधित विभिन्न विषयों पर जनता को जागरूक किया।
डा पंकज ने बताया कि कल एनएसथीसिया एवं क्रिटिकल केयर से संबंधित विषय पर कैंप लगेगा एवम जनता को CPR के बारे में अभ्यास कराया जाएगा।।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!