आगरालीक्स… दिल्ली हाफ मैराथन में आगरा से जुडे हुए एसएसपी सीबीआई अनीश प्रसाद ने अपना बेस्ट परर्फोमेंस दिया। उन्होंने 21. 5 किलोमीटर लंबी हाफ मैराथन को 1 घंटा 49 मिनट और 55 सेकेंड में पूरा कर लिया। इस साल यह उनका पांचवीं हाफ मैराथन थी। इससे पहले वे 35 हाफ मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं और 42 किलोमीटर की मैराथन में मुंबई में हिस्सा लिया था।
रविवार सुबह एयरटेल द्वारा दिल्ली में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर हाफ मैराथन का समापन नेहरू स्टेडियम पर हुआ। अनीश प्रसाद ने बताया कि अभी तक उनका व्यक्तिगत रिकॉर्ड एक घंटा 55 मिनट था, लेकिन इस बार उन्होंने 1 घंटा 49 मिनट और 55 सेकेंड में हाफ मैराथन पूरी कर ली।
उदयपुर निवासी अनीश प्रसाद सीबीआई, दिल्ली में एसएसपी हैं। 2003 बैच के आईपीएस अनीश प्रसाद ने बीएचयू से बीटेक किया है। वे नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद के टॉपर हैं। उनके पिता डॉ कामता प्रसाद और मां तितली प्रसाद डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर थे। उनकी पत्नी डॉ रितु द्विवेदी आगरा के दयालबाग की रहने वाली हैं।
तीन महीने से कर रहे तैयारी
हाफ मैराथन के लिए तैयारी में पसीना बहाना होता है। एसएसपी अनीश प्रसाद ने बताया कि उन्होंने तीन महीने तैयारी की, मेडिटेशन के साथ ही योगा किया, इस तरह लगातार अभ्यास कर खुद को मैराथन के लिए तैयार किया।
Leave a comment