आगरालीक्स…होली पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ताजमहल में फ्री एंट्री. नहीं लगेगी टिकट…
8 मार्च को होली है और इसी दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है. इस दिवस के उपलक्ष्य में आगरा के ताजमहल, आगरा किला सहित सभी स्मारकों पर फ्री एंट्री रहेगी. किसी भी स्मारक में प्रवेश के लिए कोई टिकट नहीं लगेगी. हर साल की तरह इस बार भी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से यह निर्णय लिया गया है. सभी स्मारकों की टिकट विंडो बंद रहेंगी.

बता दें कि वर्ष 2020 में भारत के संस्कृति मंत्रालय की ओर से पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय व विदेशी महिला पर्यटकों के लिए स्मारकों को फ्री किए जाने की शुरुआत की गई थी. पिछले साल इस निर्णय में बदलाव करते हुए महिलाओं के साथ ही सभी पर्यटकों के लिए भी इस दिन फ्री एंट्री का फैसला लिया गया है.