आगरालीक्स ….आगरा में होली पर मौसम बदल गया, बारिश के साथ ओले गिरे, जानें कल से कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में होली पर बुधवार को शहर में बादल छाए रहे, इससे दोपहर का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, देहात में तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। शाम को दोबारा मौसम बदल गया और तेज हवा चलने लगी। 30 से 45 मिनट तक ग्रामीण क्षेत्र में बारिश हुई, पिनाहट में ओले गिरे।
कल से निकलेगी धूप
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 9 और 10 मार्च को तेज धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 11 मार्च को भी धूप निकलेगी। 12 मार्च से मौसम बदल जाएगा, बादल छाएंगे। 15 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
आईएमडी का पूर्वानुमान
09-Mar 15.0 31.0 Mainly Clear sky
10-Mar 15.0 31.0 Mainly Clear sky
11-Mar 16.0 32.0 Mainly Clear sky
12-Mar 17.0 33.0 Partly cloudy sky
13-Mar 17.0 34.0 Partly cloudy sky
14-Mar 17.0 34.0 Partly cloudy sky