आगरालीक्स…मुद्रा दिवस पर आगरा की बैंकों में लगा कॉइन और नोट एक्सचेंज मेला. एचडीएफसी में हुआ इतने नोटों का एक्सचेंज…
रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार मुद्रा दिवस के अंतर्गत आज 10 मार्च को एचडीएफसी बैंक की आगरा करेंसी चेस्ट ने अपनी संजय प्लेस ब्रांच, हींग की मंडी ब्रांच व रेलवे रोड अलीगढ़ ब्रांच मे कॉइन और नोट एक्सचेंज मेला का आयोजन किया. बडी संख्या में जनता ने इस आयोजन में भाग लिया और कॉइन्स और नोट एक्सचेंज कराये. जनता ने मेले के आयोजन की बहुत प्रशंसा की. इस आयोजन में कुल 5000 सिक्को का वितरण हुआ और 1.75 लाख के नोटों का एक्सचेंज हुआ. बैंक के अधिकारियों ने भविष्य में समय समय पर ऐसे और अधिक आयोजन करने का आश्वासन दिया.