Monday , 9 November 2026
Home आगरा Agra News : health department alert for H3N2 in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : health department alert for H3N2 in Agra #agra

173

आगरालीक्स ….आगरा में हेल्थ डिपार्टमेंट ने एच3एन2 के लिए अलर्ट जारी किया है, तेज बुखार, खांसी ठीक न होने पर कोविड की तरह से स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेगी। इलाज के भी किए जा रहे इंतजाम।

इंफ्लुएंजा ए के सब वैरिएंट एच3एन2 के संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड की तरह से रैपिड रेस्पोंस टीम गठित की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती एच3एन2 के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। शनिवार को सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही।
एसएन मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल के साथ ही निजी अस्पताल और क्लीनिक में बाल रोग और मे​डिसिन की ओपीडी में 60 प्रतिशत मरीज तेज बुखार, सर्दी जुकाम और खांसी के पहुंच रहे हैं। एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डा. नीरज यादव ने बताया कि तेज बुखार और खांसी ठीक न होने पर बच्चों को लक्षणों के आधार पर दवाएं देने के साथ ही आराम करने के लिए कहा जा रहा है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी एच3एन2 की रोकथाम के लिए रैपिड रेस्पोंस टीम गठित कर दी हैं। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती सीवियर एक्यूट रेस्परेटरी इन्फेक्शन सारी के मरीजों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। एच3एन2 से संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे, इन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Sanjay Place most Polluted Area of Agra on Deepawali

आगरालीक्स आगरा में छह घंटे तक लगातार चले बम पटाखे, एक्यूआई 200...

बिगलीक्स

Agra News: Weather forecast for 9th November 2026

आगरालीक्स आगरा में सुबह ठंडी हवा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।आगरा में...

आगरा

Diwali 2026: Know the auspicious time of Laxmi-Ganesh Pujan

आगरालीक्स...दिवाली पर लक्ष्मी—गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त जानें. घर और आफिसों के...

आगरा

Obituaries of Agra on 8th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!