आगरालीक्स…आगरा की यूनिवर्सिटी में आज 538 स्टूडेंट्स को मिले टैबलेट और मोबाइल. देखें फोटोज
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आज दिनाक 18 मार्च 2023 को खंदारी परिसर स्थित जे. पी. सभागार में माननीय श्री योगेंद्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री उ.प्र. सरकार के कर कमलों द्वारा परिसर के विभिन्न विभागों के चयनित छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण “स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना” के तहत कुलपति प्रो आशु रानी की अध्यक्षता में किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे विश्विद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो अजय तनेजा, कुलसचिव डॉ विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक श्री ओम प्रकाश, कंप्यूटर केंद्र-निदेशक प्रो अनिल गुप्ता, चीफ़ प्रॉक्टर प्रो मनु प्रताप सिंह एवं सेठ पदम् चंद जैन संस्थान के निदेशक प्रो. बृजेश रावत।
योगेंद्र उपाध्याय ने विश्विद्यालय में आगमन कर अपने विधार्थी जीवन को स्मरण किया और छात्रों को शिक्षक के महत्त्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा शिक्षक वह है जो छात्र को दिशा और दशा दोनों देता है। उम्होने यह भी कहा की वह स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानते हैं। उनके अनुसार छात्रों का कोई और नही बल्कि एक ही ईष्ट देव भारत राष्ट्र और ईष्ट देवी भारत माता होनी चाहिए। और राष्ट्रीय शिक्षा निति के अंतर्गत छात्रों को टेबलेट और मोबाइल वितरण करना उन्हें तकनिकी रूप से सशक्त बनाना और प्राचीनता को आधुनिकता से जोड़ना है.

कुलपति प्रोफ आशु रानी ने अपने संबोधन में कहा की श्री उपाध्याय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के स्तर को उचाइयों तक ले जाने में। ऐसे में छात्रों को टेबलेट और मोबाइल वितरण उन्हें आज़ादी देता है अपने सपनों को टेक्नोलॉजी से जोडकर और बेहतर और आसान बनाने में.
कार्यक्रम का संचालन प्रो. बृजेश रावत ने किया। उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न करने एवं अन्य समस्त व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कुलपति जी के निर्देशानुसार समिति का गठन किया गया था। समिति के सदस्य रहे प्रो. विनीता सिंह समाज विज्ञान संस्थान से, पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. यू.सी.शर्मा, भौतिक विज्ञान संस्थान से प्रो. बी.एस.शर्मा, प्रो. बी.एस. शर्मा लाइफ साइंस विभाग से, प्रो. बृजेश रावत सेठ पदम चंद जैन संस्थान से, प्रो. मनु प्रताप सिंह आई.ई.टी. से एवं कम्प्यूटर केन्द्र के प्रो. अनिल गुप्ता। सभी शिक्षक और कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। आज के इस विशेष कार्यक्रम में 538 टेबलेट का वितरण किया गया.
