आगरालीक्स…टीबी मरीजों में कमी लाने के लिए जागरूक कर रहा ‘आगरा की आवाज’. जानिए पिछले 6 सालों में कितने मिले टीबी के मरीज और क्या है लक्ष्य
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में निरंतर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का सामुदायिक रेडियो स्टेशन 90.4 “आगरा की आवाज़” सहयोग कर रहा है। स्मार्ट संस्था (NGO) के साथ मिलकर सामुदायिक रेडियो लोकगीतों, रेडियो कार्यक्रम और टीबी चैंपियंस/ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स को विभिन्न कार्यक्रम करके टीबी की रोकथाम के प्रति और जनपद आगरा को टीबी मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही आशा और स्वास्थ्य विभाग आगरा के साथ मिलकर शहर के विभिन्न हेल्थ सेन्टर में भी लोगो को टीबी रोग के प्रति और निक्षय मित्र बनकर कैसे रोगियों की मदद करें, इसके लिए लगातार जागरूक कर रहा है। जिसके चलते विश्विद्यालय ने 105 महिला टीबी पेशेंट्स को गोद लिया, शहर के कई NGO’s ने पोषण पोटली वितरण में सहयोग किया और कई जनमानस भी रेडियो की outreach एक्टिविटी से प्रभावित होकर निक्षय मित्र बनने के लिए आगे आये (outreach एक्टिविटी जिसमें लोगो के बीच जाकर विशेष जानकारी साझा की जाती है)

इस प्रयास को विश्विद्यालय की कुलपति प्रोफ आशु रानी, मुख्य विकास अधिकारी ऐ मनिकन्डन IAS और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव से समय समय पर सरहाना प्राप्त हुई। सामुदायिक रेडियो और जिले का टीबी विभाग इस प्रोजेक्ट के माध्यम से मुख्यत: दे रहा है ये सन्देश रहेंगे:-
- टीबी और टीबी के लक्षणों के बारे में जागरूकता।
- अपने समुदाय में टीबी परीक्षण बढ़ाने की ज़रूरत और उनके केंद्र के बारे में जानकारी।
- टीबी के इलाज़ की प्रक्रिया एवं आवश्यकता।
- टीबी मरीज़ को पोर्टल पर पंजीकरण कराने की जरूरत।
- निक्षय पोषण योजना के बारे में जानकारी और इसमें टीबी रोगियों का अधिक पंजीकरण।
- टोल फ़्री नम्बर का प्रचार प्रसार।
- 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए- TB केस को 90% दर से कम लाना।
- TB द्वारा मौत को 99% से कम लाना।

विगत 6 वर्षों में जनपद आगरा में टीबी मरीजों का विवरण।
वर्ष 2017 में
कुल टीबी मरीज
पब्लिक 4617 प्राइवेट 1090
= (5707)
वर्ष 2018 में
पब्लिक 7845 प्राइवेट 3919
= (11614)
वर्ष 2019 में
पब्लिक 9683 प्राइवेट 13389 = (23072)
वर्ष 2020 (कोविड) में
पब्लिक 7582 प्राइवेट 9282
= (16864)
वर्ष 2021में
पब्लिक 9762 प्राइवेट 11513 = (21275)
वर्ष 2022 में
पब्लिक 11369 प्राइवेट 9690 = (21059)
वर्ष 2023 में आज तक
पब्लिक 2442 प्राइवेट 2315
= (4757)
नोट
जनपद आगरा में प्रति वर्ष ठीक हुए मरीजों (सफलता) का प्रतिशत 90% से ऊपर ही है।