आगरालीक्स… स्व. डॉ प्रभा मल्होत्रा की स्मृति में आगरा के इस अस्पताल में विशेष चिकित्सा अभियान चल रहा है, 30 मार्च तक रियायती दरों पर मिल उपचार.

एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम उत्तर प्रदेश का पहला निजी नर्सिंग होम है। इसकी स्थापना देश कीं प्रतिष्ठित स्त्री रोग विशेषज्ञ स्व. डॉ. प्रभा मल्होत्रा ने 66 वर्ष पूर्व की थी। अस्पताल कीं निदेशक डॉ नीहारिका मल्होत्रा ने बताया कि दशकों से यह अस्पताल आगरा व आस पास की जनता को पारदर्शी, कुशल एवं किफायती चिकित्सा सुविधाएं देता आ रहा है। स्व. डॉ. प्रभा मल्होत्रा की स्मृति में 15 से 30 मार्च 2023 तक यहां विशेष चिकित्सा अभियान चल रहा है। इसके तहत सामान्य प्रसव, ऑपरेशन अथवा दूरबीन विधि से की जाने वाली शल्य चिकित्सा सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए 6397675176 पर संपर्क कर सकते हैं।