आगरालीक्स…आगरा कॉलेज की सार्जेंट रीगुल शर्मा ने बढ़ाया मान. “महानिदेशक प्रशंसा पदक” से हुई सम्मानित. यह सर्वोच्च पुरस्कार पाने वाली आगरा की पहली कैडेट
आगरा कॉलेज गर्ल्स विंग एवम वन यू पी गर्ल्स बटालियन की कैडेट सार्जेंट रीगुल शर्मा को लखनऊ में एक विशेष समारोह में,एन सी सी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुर वीर पाल सिंह ने “महानिदेशक प्रशंसा पदक “देकर सम्मानित किया है। सार्जेंट रीगुल शर्मा आगरा एनसीसी ग्रुप की एकमात्र कैडेट है जिन्हें इस वर्ष का यह सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है। वे आर्मी विंग आगरा ग्रुप की एकमात्र कैडेट है जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड-2023, दिल्ली में उत्तर प्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया था। प्रधान मंत्री रैली में मार्च पास्ट किया था। उत्तर प्रदेश निदेशालय की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को राष्ट्रपति भवन, प्रधान मंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवम वायु सेना अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया था।

आगरा कॉलेज गर्ल्स विंग की कंपनी कमांडर कैप्टन रीता निगम ने बताया कि इसके पूर्व सार्जेंट रीगुल शर्मा “आजादी का अमृत महोत्सव” विशेष आयोजन के अंतर्गत ,15 अगस्त, 2022 को दिल्ली में “इंडिपेंडेंस डे कैंप” में मुख्य कैडेट के रूप में उत्तर प्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। “इंडिपेंडेंस डे कैंप में उत्तर प्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व कैप्टन रीता निगम ने किया था और लाल किला, दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित थीं। इस कैंप में आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश निदेशालय ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करके ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। इस सांस्कृतिक प्रस्तुति को आगरा ग्रुप के कैडेट्स ने कड़ी मेहनत से कैप्टन रीता निगम एवम नृत्य निर्देशक दीपक शर्मा के निर्देशन में तैयार किया था। सार्जेंट रीगुल शर्मा इस प्रस्तुति की मुख्य कलाकार थी।
सार्जेंट रीगुल शर्मा को पूर्व में कुलपति प्रोफेसर आशु रानी, आगरा के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अरुण यादव ,आगरा कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अनुराग शुक्ल, वन यू पी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रोहित खन्ना सम्मानित कर चुके हैं। सार्जेंट रीगुल शर्मा की इस एक और अप्रतिम उपलब्धि पर संपूर्ण आगरा एनसी सी परिवार गौरवान्वित है। आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनुराग शुक्ल, उप प्राचार्य प्रोफेसर आर के श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर मनोज रावत, वन यू पी गर्ल्स बटालियन की प्रशासनिक अधिकारी मेजर प्रियंका राठौर, प्रोफेसर सुनीता रानी घोष, प्रोफेसर ममता सिंह, प्रोफेसर विवेक भटनागर, प्रोफेसर शादां जाफरी, डॉक्टर रिजु निगम, कैप्टन अमित अग्रवाल, प्रोफेसर के पी तिवारी, प्रोफेसर नीरा शर्मा, डॉक्टर निधि शर्मा, डॉक्टर आनंद पांडे, सीटीओ नितेश शर्मा, वन यू पी गर्ल्स बटालियन के एस एम सूबेदार सुकेन्द्र सुब्बाराव, जी सी आई शालिनी एवम समस्त स्टाफ, आगरा कॉलेज के समस्त शिक्षक गण एवम आगरा एन सी सी ग्रुप के सभी अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।