आगरालीक्स…आगरा के एक बड़े एरिया में दो दिन नहीं आएगा पानी. कई कॉलोनियां और मोहल्लों में 48 घंटे तक पानी की आपूर्ति होगी कल से बंद. आज ही कर लें स्टोर
आगरा के एक बड़े एरिया में दो दिन पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी. जलकर विभाग द्वारा इसकी जानकारी दी गई है. बुधवार सुबह 10 बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक शट डाउन लिया जा रहा है जिसके कारण इस एरिया में आने वाले कई इलाके और कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी. इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जलकर विभाग ने लोगों से पानी स्टोर करने की अपील की है जिससे कि जिस काम के लिए यह शट डाउन लिया जा रहा है वह काम अच्छे से हो सके.

700 और 400 मिमी की मेन लाइन की शिफ्टिंग में काम होना है
जलकर विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि आगरा पेयजल आपूर्ति योजना फेज—3 के अंतर्गत शाहगंज कैम्पस में स्थित पुराने 4500 किली. क्षमता के जीर्ण क्षीर्ण जोनल पंपिंग स्टेशन के रिप्लेसमेंट के रूप में इसी प्रांगण में इसी क्षमता का नया जोनल पंपिंग स्टेशन बनाया जाना है. पंपिंग स्टेशन के निर्माण के लिए पहले की बिछी लाइनों को शिफ्ट किया जाना है जिसके तहत 700 मिमी. और 400 मिमी. व्यास की डिस्ट्रीब्यूशन मेन लाइन को जलकर विभाग द्वारा शिफ्ट किया गया है और इसका इंटरकनेक्शन कार्य शेष है. इस कार्य के लिए 48 घंटे तक शट डाउन की आवश्यकता है. जलकर विभाग द्वारा इस कार्य के लिए 5 अप्रैल बुधवार सुबह 10 बजे से 7 अप्रैल शुक्रवार सुबह 10 बजे तक शट डाउन लिया जा रहा है.
जलकल विभाग द्वारा लिए जा रहे इस 48 घंटे के इस शटडाउन के कारण रूई की मंडी, भोगीपुरा, शाहगंज, दौलतराम गली, हरिओम गली, ईदगाह बस स्टैंड आदि क्षेत्रों की जलापूर्ति बाधित हो जाएगी. इन क्षेत्रों में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में टैंकर प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगे. जलकल विभाग द्वारा लोगों से सपोर्ट करने और आज ही पानी स्टोर करने की अपील भी की गई है.