आगरालीक्स…आगरा में एंटी करप्शन टीम का छापा. पेंशन विभाग के बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा.

आगरा में गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने एमजी रोड स्थित पेंशन विभाग के कार्यालय में कार्रवाई की. हाथरस के एक कर्मचारी ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत की थी. आरोप लगाए थे कि पेंशन विभाग में तैनात क्लर्क उमेश द्वारा ग्रैच्यूटी निकालने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है. टीम ने जांच की तो जांच के बाद बाबू को रंगेहाथ पकड़ने के लिए रणनीति बनाई.
20 हजार रिश्वत लेते पकड़ा
एंटी करप्शन टीम आज दोपहर को कर्मचारी को लेकर पेंशन कार्यालय पहुंची. जैसे ही क्लर्क उमेश ने कर्मचारी से 20 हजार रुपये लिए टीम ने रंगेहाथ उसे पकड़ लिया. रिश्वत लेते पकड़े गए बाबू को अब मेरठ में कोर्ट में पेश किया जाएगा.