Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra Railway Division gave joining letter to 235 candidates…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra Railway Division gave joining letter to 235 candidates…#agranews

189

आगरालीक्स…आगरा में आगरा रेल मंडल ने 235 अभ्यर्थियों को दिया ज्वाइनिंग लैटर. रेलवे चयन प्रक्रिया को सरल और तकनीक अनूकूल बनाने पर जोर

आगरा रेल मंडल में नए भर्ती हुए अभ्यर्थियों को आगरा में नियुक्ति पत्र सौंपे गए। भर्ती की प्रक्रिया को तेज करने के लिए रेलवे चयन प्रक्रिया को सरलीकृत और तकनीक अनुकूल बनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार समारोह के दौरान, नए भर्ती होने वाले 71000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपे गए। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को पूरा करने और नागरिकों का कल्यांण सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार, सभी मंत्रालय और विभाग अनुमोदित पदों की रिक्तिरयों को भरने के लिए मिशन मोड में काम कर रहे हैं।

ये भर्तियां मंत्रालयों और विभागों द्वारा अपने स्तर पर अथवा यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यतम से मिशन मोड में की जा रही हैं। भर्ती प्रक्रिया को तीव्र करने के लिए, चयन प्रक्रियाओं को सरलीकृत और तकनीक-अनुकूल बनाया गया है। अन्य क्षेत्रीय रेलों की तरह उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल ने आज प्रधानमंत्री रोजगार मेला में सहभागिता की। समारोह सूरसदन में आयोजित किया गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल (रि.) वीके सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक आगरा आनंद स्वरूप द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। सूरसदन संजय प्लेस आगरा में आयोजित समारोह में कुल 235 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। जिसमें आगरा से 66 अभ्यर्थी, प्रयागराज से 151, पीएनबी बैंक से 02, डिफेंस से 04, डाक विभाग से 11, एजुकेशन से 01अभ्यर्थी को नियुक्त पत्र दिए गए। ये नई नियुक्तियां मुख्य रूप से यूपी, राजस्थान, एमपी, बिहार और दिल्ली आदि के विभिन्न जिलों से संबंधित हैं। विशेष रूप से प्रयागराज, कानपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, औरया, भोपाल, हमीपुर, अलवर, दौसा, धौलपुर, भिंड, मथुरा, मेरठ, छतरपुर, मुरैना, समस्तीपुर, करोली, मुजफ्फरनगर आदि जिले प्रमुख हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!