आगरालीक्स… आगरा में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिए मेयर पद को तीन और वार्डों के लिए 117 नामांकन पत्र खरीदे गए। सोमवार को पर्चे जमा करने को उमड़ेंगे प्रत्याशी।
नगर निगम वार्डो के पार्षदी के 117 पर्चे बिके
निकाय चुनाव के तहत आज आगरा नगर निगम के चुनाव के लिए महापौर पद के तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। वार्ड एक से 100 वार्ड नंबर तक के लिए 117 नामांकन पत्रों की खऱीद की गई, जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला के लिए 64 और अनारक्षित श्रेणी के लिए 53 पर्चे खरीदे गए।
नगर महापालिका व नगर पंचायतों के लिए भी हुई पर्चों की खऱीद
आगरा की नगर महापालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए आठ और सदस्य पद के लिए 89 पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 13 पर्चे बिके और सदस्य पद के लिए 83 नामांकन पत्र बिके।