मुंबईलीक्स… महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 का हिस्सा बने। गेंदबाजी की। बल्लेबाजी का मौका नहीं। सूर्या का ग्रहण हटा, जीत मिली।
आखिर मौका मिल ही गया अर्जुन को

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल के 16वें सीजन के 22वें मुकाबले में खेलने का मौका मिला है। अर्जुन को 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। उसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था।
दो सीजन से बेंच पर बैठे थे अर्जुन, सूर्या की कप्तानी में खेले
लगातार दो सीजन में बेंच पर बैठने के बाद उन्हें मौका मिला है ,मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नियमित कप्तान रोहित शर्मा पेट की समस्या के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए।
सचिन कुछ समय से दे रहे थे ट्रेनिंग

अर्जुन पिछले कुछ दिनों से लगातार पिता सचिन तेंदुलकर के साथ ट्रेनिंग सेशन में नजर आ रहे थे। वह बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। अर्जुन प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए मैचों में पहले ही खेल चुके हैं। अब उनका आईपीएल में खेलने का सपना पूरा हुआ है।
पांच विकेट से जीत हासिल की मुंबई ने बात अगर मैच की करें तो केकेआर ने पहले खेलते हुए छह विकेट पर 185 रन बनाए। अर्जुन को दो ओवर करने को मिले, जिसमें उन्होंने 17 रन दिए पर कोई विकेट नहीं मिला। एमआई ने जीत का पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में कप्तानी कर रहे सूर्य कुमार यादव ने अपनी खोई हुई फार्म भी हासिल की ओर 25 गेंद में 43 रन बनाए।