आगरालीक्स…. आगरा में भाजपा की ओर से मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर पर अपना दांव लगाया है।

भाजपा हाईकमान ने जारी की सूची
भाजपा हाईकमान द्वारा जारी की गई सूची में आगरा नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए हेमलता दिवाकर को अपना प्रत्याशी बनाया गया है।
सपा से जूही प्रकाश जाटव प्रत्याशी घोषित
भाजपा के अलावा आज समाजवादी पार्टी ने भी आगरा से मेयर पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है. सपा ने जूही प्रकाश जाटव को अपना प्रत्याशी बनाया है.