आगरालीक्स ….आगरा में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे।

आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित एक्सपोर्ट जाॅन में कश्यप शू फैक्ट्री है। बुधवार को फैक्ट्री में काम चल रहा था, सुबह अचानक से फैक्ट्री की पहली मंजिल से आग की लपटें निकलने लगी, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गईं और लपटों के साथ आसमान में धुआं दिखाई देने लगा।
दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे
आग की लपटें बेकाबू होने पर स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी, दमकल कर्मी पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए, कुछ ही देर में फैक्ट्री की जिस मंजिल में आग लगी थी वहां रखा सारा सामान जल गया।