आगरालीक्स… आगरा में दो गुटों में विवाद, कारोबारी को मारी गोली। सपा नेता के बेटे पर लगा आरोप।

आगरा के ताजगंज के कलाल खेरिया में आटोमोबाइल शोरूम के संचालक नरेंद्र कुमार का मंगलवार को सपा नेता धारा सिंह के बेटे अमित से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अमित ने नरेंद्र सिंह के गोली मार दी, गोली बाईं तरफ लगी है। नरेंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है, बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।