आगरालीक्स …..यूपी बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा में आगरा के छात्र टाॅप 10 में शामिल, आगरा के टाॅपर देखें।

यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया गया। 12 वीं में प्रदेश भर में टाॅप टेन में आगरा के एक छात्र और एक छात्रा शामिल है। आगरा के एसएसएडीजी महाराज इंटर काॅलेज डौकी के किटटू जैन और श्रीमती किरन देवी काॅलेज फतेहाबाद की छात्रा पूजा संयुक्त रुप से प्रदेश में 10 वें नंबर पर हैं।
आगरा के 12 वीं के टाॅप 5
किटटू जैन और पूजा वर्मा
आगरा के 10 वीं के टाॅप 5
नितिन और पूनम वर्मा 96.7
कनिष्का धाकड़ 96.50
हर्षित सिंह 96.17
प्रशांत कुमार 95.83
सचिन कुमार 95.67
शिवानी, राधा बघेल और गौरव वर्मा 95
प्रियंका ने किया टाॅप
10 वीं में सीतापुर की प्रियंका ने टाॅप किया है। मथुरा के क्रष्णा झा प्रदेश में तीसरे नंबर पर हैं और आगरा के नितिन और पूनम का संयुक्त रूप से नौवां स्थान है।
10 वीं का 89.78 फीसदी और 12 वी का 75.52 फीसदी रिजल्ट
यूपी बोर्ड ने 100 साल के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी रिजल्ट जारी किया है। 10 वीं में 89.78 फीसदी और 12 वी का 75.52 फीसदी छात्र पास हुए हैं। आगरा के 1.26 छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे।