आगरालीक्स ….आगरा मेट्रो की आगरा फोर्ट से जामा मस्जिद तक पहली टनल बनी, इसी टनल में दौड़ेगी मेट्रो। दिसंबर में मेट्रो की कर सकेंगे सवारी, वीडियो और फोटो के लिए क्लिक करें।
आगरा मेट्रो परियोजना के तहत जामा मस्जिद से आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच टनल बनाने का काम शुरू हुआ। टीबीएम से टनल की खोदाई की गई। 77 दिन के अंदर जामा मस्जिद से आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के बीच टनल का निर्माण कर लिया गया है।
अब यमुना फोर्ट से ताजमहल तक बनेगी टनल
दूसरे चरण में आगरा फोर्ट से ताजमहल तक टनल का निर्माण होगा। टीबीएम यमुना द्वारा टनल का निर्माण किया जाएगा। पहले काॅरिडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद से मेट्रो ट्रेन चलेगी। इसका काम दिसंबर 2023 में पूरा होना है।

ताजनगरी आगरा में 8379.62 करोड की लागत से 29.4 कि.मी लंबे दो मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर में कुल 13 स्टेशन हैं, जिसमें कि 6 ऐलिवेटिड व 7 भूमिगत स्टेशन हैं। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के बीच बनने वाले दूसरे कॉरिडोर में 14 ऐलिवेटिड स्टेशन होंगे। फिलहाल, ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच प्रयोरिटी कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है। प्रयोरिटी कॉरिडोर में 3 ऐलिवेटिड व 3 भूमिगत स्टेशन है।