आगरालीक्स…आगरा एयरपोर्ट पर मिले दो कोरोना पॉजिटिव. कमला नगर, ईदगाह कॉलोनी, नगला पदी से भी मिले संक्रमित. जानें आज कितने मिले पॉजिटिव
आगरा में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. 23 मार्च को पहला कोरोना केस आगरा में मिला और इसके बाद से आगरा में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. हाल ये है कि आगरा में इस समय 200 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. आगरा में आज भी 19 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.

इनमे दो संक्रमित आगरा एयरपोर्ट पर मिले हैं. इसके अलावा कमला नगर से दो बुजुर्ग और नगला पदी, ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के अलावा आगरा के देहात क्षेत्रों से भी कोरोना संक्रमित मिले हैं. आज जो संक्रमित मिले हैं उनमें सिकंदरा के रंगोली कॉलोनी से 4 साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है.