आगरालीक्स …आगरा में दीपावली के बाद से खांसी का प्रकोप है, खांसी ठीक नहीं हो रही है और मरीज डॉक्टरों के चक्कर लगा रहे हैं। जानें कैसे ठीक होगी खांसी।

आगरा में दीपवाली के बाद से लोग खांसते खांसते परेशान हैं, डॉक्टरों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन खांसी ठीक नहीं हो रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग खांसी की समस्या से परेशान है।
अस्थमा जैसे मिल रहे लक्षण
एसएन के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. जीवी सिंह का कहना है कि जिन मरीजों में एक महीने से ज्यादा की खांसी है, उनकी जांच में अस्थमा की पुष्टि हो रही है। इसके बाद स्टेरॉयड दिए जा रहे हैं। स्टेरॉयड देने के सात से 15 दिन में खांसी ठीक हो रही है और इसके बाद जांच करने पर अस्थमा के लक्षण भी नहीं मिल रहे हैं।