Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Penality to be imposed on littering garbage in Agra
बिगलीक्स

Penality to be imposed on littering garbage in Agra

146

आगरालीक्स ….आगरा में ताजगंज के बाद अब शहर के प्रमुख चौराहों पर सफाई अभियान चलेगा, डस्टबिन न रखने वालों के चालान काटे जाएंगे। इसके लिए तीन दिन का समय दिया जा रहा है। इस दौरान सैनेटरी इंस्पैक्टर विशेष साफ-सफाई के लिए दुकानदारों तथा ठेलवालों के साथ बैठक कर समझाएंगे कि कूड़ा इधर-उधर फैंकने की बजाय अपने साथ कूडादान रखें तथा निर्धारित स्थानों पर रखे कूडे़ दानों में ही डालना है। डीएम गौरव दयाल ने शिविर कार्यालय पर मंगलवार को बैठक करते हुये कहा कि आगरा को ताजमहल से जाना जाता है और ताजमहल को देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक जब भ्रमण करते हैं तो उन्हें गन्दगी अथवा इधर उधर बिखरे कूड़े से सामना करना पड़ता है जो ताजनगरी के लिये अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि ताजनगरी को सफाई के लिए माॅडल के रूप में तैयार किया जायेगा, जिसके तहत क्षेत्र में सड़कों पर तथा गलियों में कूड़ा बिखरा नहीं मिलेगा। दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से कूडा एकत्रित कर निर्धारित स्थानों पर रखे डस्टबिन में डालना होगा। इसमें यह भी देखना होगा कि कूड़ा डस्टबिन के बाहर नहीं गिरना चाहिये। उन्होंने बताया कि महानगर को पूर्ण रूप से कूड़ा विहीन क्षेत्र बनाने के लिए कार्ययोजना बनायी जा रही है। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति खुले में कूड़ा नहीं डालेगा। कूड़ा प्रबन्धन ऐसा होगा कि पूर्ण रूप से स्वच्छ वातावरण दिखेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ायी जायेगी, जिससे निर्धारित समय पर कूड़े का उठान हो सकेगा। सैनेटरी इंस्पैक्टर बतायेंगे कि कूड़े को इधर-उधर न फंैकंे तथा दुकानदार भी अपने प्रतिष्ठान का कूड़ा एकत्रित कर अपने यहां रखें और सफाई कर्मी के आने पर उसे दें। लोगों को समझाने के लिए 03 दिन का समय दिया गया है इसके बाद इस कार्य में सहयोग नहीं करने वालों के विरूद्ध चालान करने की कार्यवाही की जायेगी। ताजनगरी के सभी क्षेत्रों में इस व्यवस्था को लागू किया जायेगा, जिससे महानगर को साफ-सुथरा रखा जा सके।
नगर आयुक्त इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि इस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए समाज के लोगों की सहभागिता बहुत जरूरी होगी जिसके कि लोगों को स्वयं अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराया जा सके। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सदन में आज जो प्रस्ताव पास किये गये है उनमें से एक उपविधि के अनुसार कूडा फैलाने वालों के विरूद्ध चालान/ दंण्डात्मक कार्यवाही का प्रावधान है जिससे बचना मुश्किल होगा। उन्होंने व्यापार संगठन के लोगों से भी आग्रह किया कि वे अपने दुकानदारों को अच्छे ढंग से समझायें कि अपनी दुकान का कूड़ा निर्धारित स्थान पर रखे कूडे़दान में ही डालें। उन्होंने कहा कि जिस दुकान के सामने यदि कूड़ा इकट्ठा दिखाई देता है तो उस दुकानदार की जिम्मेदारी है कि ऐसा न होने दें। उन्होंने कहा कि कूड़े को नाले में भी नहीं फैंकने दिया जायेगा। बैठक में उप नगर आयुक्त अनिल कुमार, सैनेटरी इन्सपेक्टर संजीव बालियान, महेन्द्र सिंह, सहित सभी सैनेटरी इंस्पेक्टर उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!