आगरालीक्स ….आगरा में एक महीने छह दिन बाद कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है, कोरोना को लेकर राहत की खबर है।

आगरा में 23 मार्च 2023 को कोरोना का पहला केस मिला था , विजय नगर कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। अभी तक 230 कोरोना के केस मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि शनिवार को कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है लेकिन अभी सावधानी बरतें।
मास्क लगाएं
जिन लोगों को सर्दी जुकाम और खांसी है वे मास्क लगाएं, जिससे कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।