आगरालीक्स ….आगरा में नीट की परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। 12 केंद्रों पर परीक्षा होगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सात मई को एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट आयोजित की जा रही है। इसमें आगरा से बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे, अभी छात्रों के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं। प्रवेश पत्र से ही छात्रों को परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी।
12 केंद्रों पर होगी परीक्षा
एनटीए के शहर कार्डिनेटर सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य क्रष्णकांत दुबे का कहना है कि नीट के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं।