आगरालीक्स….. आगरा में नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार थमा, मेयर से लेकर पार्षद प्रत्याशियों ने निकाली रैली, सड़कों पर जाम। अब नहीं कर सकेंगे प्रचार, सख्ती। कंट्रोल रूम का नंबर जारी.

आगरा में पहले चरण में चार मई को नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के के लिए मतदान होना हैं। मंगलवार को सुबह से ही प्रत्याशियों ने रैली निकाली, बाइक रैली के साथ ही पैदम मार्च निकाला। दिन भर बाइक स्कूटी के साथ गानों की गूंज रही।
शाम छह बजे थम गया प्रचार
चार मई को मतदान होना है, ऐसे में मंगलवार शाम छह बजे प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेंगे। कोई सभा आयोजित नहीं की जाएगी। कोई सभा करता है तो उसकी शिकायत की जा सकती है।
यहां कर सकते हैं शिकायत
कंट्रोल रूम का नंबर 0562 2260550