Monday , 3 February 2025
Home आगरा Nagar Nigam Election 2023 Agra : Interesting election in 40 ward in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Nagar Nigam Election 2023 Agra : Interesting election in 40 ward in Agra #agra

आगरालीक्स ….आगरा के कई वार्डों में पार्षद का चुनाव मेयर से भी ज्यादा रोचक, पल पल में बदल रहे समीकरण, जानें इनके बारे में।

आगरा में पहले चरण में चार मई को मतदान है। चुनाव प्रचार थम गया है, अब प्रत्याशी और उनके समर्थक समीकरण बदलने में जुट गए हैं। कमला नगर, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, खेरिया मोड, ताजगंज के कुछ ऐसे वार्ड हैं जहां मुकाबला रोचक हो गया है।
वार्ड 91, बल्केश्वर में त्रिकोणीय मुकाबला
बल्केश्वर के वार्ड 91 में 2017 में बसपा से विमल गुप्ता जीते थे, इसके बाद भाजपा में शामिल हो गए, उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की लेकिन टिकट नहीं मिली। इस वार्ड से भाजपा ने मुरारी लाल गोयल को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने अशोक कोडवानी को टिकट दी। पिछले चुनाव में यहां भाजपा और बसपा में टक्कर थी लेकिन इस बार कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे शशांक प्रभाकर उर्फ श्याम भाई ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। वे पद्मश्री कवि गोपाल दास नीरज के बेटे हैं, खुद भी कवि हैं। क्षेत्र में अच्छी पकड़ है और युवाओं के मददगार हैं कई टूर्नामेंट भी करा चुके हैं। कांग्रेस पार्टी की भी नजर इस सीट पर है, इस सीट को लेकर कांग्रेस की उम्मीदें शशांक प्रभाकर के चुनाव लड़ने से बढ़ गई हैं। इस सीट से सपा से सरला देवी हैं तो निर्दलीय प्रत्याशी पूजा गुप्ता को वैश्य समाज से वोट मिलने से समीकरण बदल सकते हैं। इस वार्ड में रोचक मुकाबला है, हार जीत का अंतर भी बहुत कम रहने वाला है।
वार्ड 87, कमला नगर एक्सटेंशन
कमला नगर एक्सटेंशन के भूड़ का बाग, वार्ड 87 का मुकाबला भी रोचक है। इस वार्ड से भाजपा ने पार्षद रवि शर्मा की पत्नी शालिनी शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। निर्दलीय प्रत्याशी कंचन बंसल ने बड़ा रोड शो कर वार्ड को लेकर आंकलन करने वालों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी अलका जैन हैं, सपा से कोई प्रत्याशी नहीं है।
वार्ड 62 दयालबाग
वार्ड 62 से भाजपा से टिकट न मिलने पर भरत शर्मा निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं, उगला सूरज चुनाव चिन्ह से वे कांटे की टक्कर दे रहे हैं। इसी वार्ड में कांग्रेस से विवेक रायजादा हैं, इन दोनों ने वार्ड 62 का मुकाबला रोचक बना दिया है।
75 में सीधी सीधे टक्कर
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात सहित अन्य के वार्ड 75 में भाजपा और बसपा में सीधी सीधी टक्कर है। इस वार्ड से भाजपा से गौरव शर्मा हैं तो बसपा से सुनील शर्मा मैदान में हैं, सपा से ऐवरन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Husband upload wife compromised photo on social media in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ​पति ने अपनी पत्नी के आपत्तिजनक...

बिगलीक्स

Agra News : Selection process for Meditation work#Agra

आगरालीक्स … Agra News : आगरा में संचालित मध्यस्थता केन्द्र पर मध्यस्थता...

बिगलीक्स

Agra News : 18 year old IET Btech Student Piyush & Transporter goes missing in Agra#Agra

आगरालीक्स….Agra News : आगरा के इंजीनियरिंग कॉलेज का बीटेक का छात्र लापता,...

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 3 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...