आगरालीक्स…. आगरा में निकाय चुनाव के चलते बाजार और कार्यालय बंद हैं। मतदान करने के बाद
बाहर न घूमें । जानें कितने बजे बाद खुलेंगे बाजार.

आगरा में पहले चरण में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान के दौरान बाजार, कार्यालय बंद हैं, छह बजे के बाद बाजार खुल जाएंगे। मतदान केंद्रों के 200 मीटर पर बैरियर लगाया गया है, 200 मीटर के दायरे में वाहन ले जाने पर रोक है। बुजुर्ग मतदाता को मतदान केंद्र के बाहर तक छोड़ सकते हैं।
कंट्रोल रूम का नंबर
डीएम नवनीत सिंह चहल के अनुसार सूचनाओं का संग्रहण एवं प्रेषण तथा निर्वाचन के दौरान प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों एवं उड़नदस्ता आदि टीम से समन्वय स्थापित कर पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सूचना कन्ट्रोल रूम के दूरभाष सं0- 0562-2260550
0562_2978943
0562_2978944