आगरालीक्स… आगरा में मौसम का मिजाज बदलते ही बढ़ा मतदान प्रतिशत, जानें एक बजे कितने प्रतिशत हुआ मतदान, पांच घंटे अभी और चलेगा मतदान।

आगरा में सुबह के पहले चार घंटों में मतदान की गति धीमी रहने के बाद बाद के दो घंटे में मतदाताओं में तेजी के साथ उत्साह बढ़ गया।
मतदान केंद्रों पर भीड़ लगने लगी इसकी वजह से दोपहर एक बजे तक आगरा नगर निगम के मतदान केंद्रों पर 25.20 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर लिया था।
आगरा में पहले चरण में 98 वार्ड के 510 प्रत्याशी और 10 मेयर प्रत्याशियों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से 1505 केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। 16.49 लाख मतदाताओं को अपने मत का इस्तेमाल करना है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगी हुई है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
