आगरालीक्स…आगरा नगर निगम में केवल 37.07 प्रतिशत मतदान. जानिए नगर पंचायत और नगर पालिका में कितनी हुई वोटिंग
आगरा नगर निकाय चुनाव में वोटिंग समाप्त हो गई है. सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान चला. आगरा नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में लोग वोट डाले गए. बात आगरा नगर निगम की करें तो यहां वोटिंग प्रतिशत काफी कम रहा. प्रशासन द्वारा जारी किए गए फाइनल रिपोर्ट के अनुसार आगरा नगर निगम में कुल 37.07 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं नगर पालिका परिषद में कुल 64.54 प्रतिशत तो नगर पंचायत में 65.28 प्रतिशत मतदान हुआ है.

जानिए कहां कितना हुआ वोट
आगरा नगर निगम
सुबह नौ बजे तक 11.30 प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक 16.09 प्रतिशत
दोपहर एक बजे तक 25.20 प्रतिशत
दोपहर तीन बजे तक 29.71 प्रतिशत
शाम 5 बजे तक 34.45 प्रतिशत
मतदान समाप्ति तक कुल 37.07 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद में कुल मतदान
अछनेरा में 66.74 प्रतिशत हुआ मतदान
एत्मादपुर में 62.00 प्रतिशत मतदान
फतेहपुर सीकरी में 63.70 प्रतिशत मतदान
बाह में 60.47 प्रतिशत मतदान
शमसाबाद में 68.18 प्रतिशत मतदान
नगर पंचायत में कुल मतदान
किरावली में 72.99 प्रतिशत
खेरागढ़ में 63.73 प्रतिशत
जगनेर में 79.16 प्रतिशत
फतेहाबाद में 57.10 प्रतिशत
पिनाहट में 58.15 प्रतिशत
स्वामीबाग में 58.28 प्रतिशत
आगरा नगर निकाय में कुल वोट — 40.38 प्रतिशत मतदान