आगरालीक्स….. एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। सात मई को 12 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। आगरा में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा समन्वयक सरस्वती विद्या मंदिर , कमला नगर के प्रधानाचार्य क्रष्णकांत दुबे का कहना है कि 12 केंद्रों पर नीट आयोजित की जाएगी। वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।