आगरालीक्स… आगरा में प्रदूषक तत्व बढ़ने से ब्रांकाइटिस की समस्या बढ़ी है, बच्चों से लेकर बुजुर्गों की खांसी ठीक नहीं हो रही है।

आगरा में पिछले साल अक्टूबर के बाद से सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीजों में खांसी की समस्या बढ़ी है खांसते खांसते लोगों का बुरा हाल है लेकिन खांसी ठीक नहीं हो रही है। बुखार चार से पांच दिन में ठीक हो रहा है।
वायरल से संक्रमित होने से हो रही परेशानी
विशेषज्ञों का कहना है कि वायरल संक्रमण से संक्रमित मरीजों में परेशानी हो रही है। इसमें बुखार ठीक होने के बाद मरीजों को परेशानी होने लगती है। खांसी ज्यादा आती है, इसके साथ ही प्रदूषक तत्वों से भी सांस की नलिकाओं में सूजन आने से भी खांसी की समस्या बनी हुई है। डॉक्टर से जांच कराने के बाद इलाज से मरीज ठीक हो रहे हैं।