आगरालीक्स…आगरा ताजमहल देखने आईं गुजरात की महिला पर्यटक लेकिन उनके साथ हो गई ये भूल तो उड़ गए होश…फिर आगरा की पर्यटन पुलिस ने ऐसे दूर की उनकी चिंता
आगरा ताजमहल देखने के लिए घूमने आई गुजरात की महिला पर्यटक का बैग ताजमहल में घूमने के दौरान कहीं खो गया. बैंग में 65 हजार कैश, कागजात आदि थे. ऐसे में जब बैग खो गया तो उनके होश उड़ गए. काफी तलाशा लेकिन बैग नहीं मिला. ऐसे में उन्होंने इसके लिए आगरा की पर्यटन पुलिस से संपर्क किया.

आगरा की थाना पर्यटन पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की. सभी सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से बैग की तलाश की. आखिरकार 4 घंटे बाद पुलिस ने पर्स बरामद कर लिया और उसे पर्यटक के सुपुर्द कर दिया. अपना पर्स वापस पाकर पर्यटक भी काफी खुश हुईं और उन्होंने पर्यटन पुलिस को धन्यवाद दिया.