आगरालीक्स …..आगरा में हाथी घाट पर यमुना में डूबे चार दोस्तों में एक दो के शव मिले। गोताखोर तलाश में जुटे हुए हैं।
सदर के नौलक्खा निवासी ऋतिक, विष्णु, सोनू, सचिन, तुषार, विशाल और पवन अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से वे हाथी घाट स्थित बुलाकी मंदर पर पहुंच गए। ऋतिक, विष्णु, सोनू, सचिन, तुषार रेलवे पुल के नीचे नहाने लगे। जहां ये चारों नहा रहे थे वहां 10 से 15 फीट पानी था, चारों यमुना में डूब गए। काफी देर तक चारों दोस्तों के न आने पर विशाल और पवन ने तलाश शुरू की, पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी लेकिन चारों का कोई पता नहीं चला।
दो के शव मिले
रविवार को यमुना में दोबारा तलाश शुरू हुई। दो के शव मिल गए हैं, दो की अभी तलाश जारी है। शव बहकर ताजमहल के पीछे तक पहुंच गए थे। अभी तलाश जारी है।