फर्रुखाबादलीक्स… तीन साल के मासूम ने खेल-खेल में सांप को चबाकर मार डाला। हालत बिगड़ने पर बच्चे को अस्पताल में कराया भर्ती। हालत में सुधार।
मोहम्मदाबाद के गांव मदनापुर की घटना

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम मदनापुर निवासी दिनेश सिंह का 3 वर्षीय बेटा अच्छे घर में खेल रहा था। इसी समय एक सांप भी वहां निकलकर आ गया। बालक की नजर जब सांप पर पड़ी तो उसने सांप को हाथों में उठाकर चबा डाला। इससे सांप मर गया।
मरे सांप और बालक को लेकर अस्पताल गए
इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, परिजन मरे हुए सांप के बच्चे को भी लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद मासूम स्वस्थ हो गया।